जय श्री राम
श्री रामचरितमानस की सिद्ध दोहा और चोपाई
“स्याम गौर सुंदर दोउ जोरी। निरखहिं छबि जननीं तृन तोरी।।”
श्याम और गौर शरीरवाली दोनों सुंदर जोड़ियों की शोभा को देखकर माताएँ तृण तोड़ती हैं जिसमें दीठ न लग जाए
नजर कोई लगाता नहीं है, लेकिन लग जाती है। इसका प्रभाव उस व्यक्ति पर नि: संदेह पड़ता है, जिसे नजर लगी है। कोई माने या न माने, इसके प्रभाव से अहित ही होता है।
इस चौपाई का प्रयोग कब और कहाँ और कैसे करें ----
नजर झाड़ने या उतारने के लिये:-
यदि किसी को नज़र लगी हो या बार बार नज़र लगने की शिकायत हो तो इस चोपाई को बोलते हुए उसके सर से ७ बार पानी भरा लोटा क्लॉक वाइज और १ बार (टोटल ८ बार )एंटी क्लॉक वाइज उतारके नाली मे बहा दे या बेसिन मै डाल के नल चला दे | नज़र उतर जायगी |
स्मरण करने योग्य बात :-
जय श्री राम भक्तों आपका प्रभु श्री राम, माता सीता, हनुमान जी, तुलसीदास जी, श्री रामचरितमानस और स्वयं मै पक्का विस्वास होना चाहिए | क्योकि जितना ज्यादा आपका विश्वास होगा उतनी जल्दी आपकी इच्छा होगी | और आपके सारे काम सफल होंगे |
यदि आपकी विपदा या परेशानी समाप्त हो जाती है, राम जी कृपा से, तो आप मंदिर या अपने घर के मंदिर जाके, उनका पूजन करके ,उनको भोग लगाके,उनका आभार जरूर व्यक्त करें और उनको इस समस्या से निकलने के लिए प्रभु को धन्यवाद जरूर दें |
रामायण का महाज्ञानः मुसीबत के समय इन चौपाइयों को परखना चाहिए
रामचरितमानस की चौपाइयों में ऐसी क्षमता है कि इन चौपाइयों के जप से ही मनुष्य बड़े-से-बड़े संकट में भी मुक्त हो जाता है। इन मंत्रो का जीवन में प्रयोग अवश्य करे प्रभु श्रीराम आप के जीवन को सुखमय बना देगे।।
नोट - यह प्रयोग आजमाया हुआ है
कृपा करके पूर्ण विस्वास के साथ करके देखें सफलता निश्चित मिलेगी
अपने प्रभु मै विश्वास रखें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
THANK YOU