मंगलवार, 14 जुलाई 2026

क्या माता पार्वती हनुमान जी की पूंछ बनी थीं? जानिए रावण, भगवान शिव और हनुमान जी से जुड़ी अद्भुत कथा



भगवान शिव रावण को हनुमान जी की पूंछ का रहस्य बताते हुए
क्या माता पार्वती हनुमान जी की पूंछ बनी थीं?

रामायण में हनुमान जी की शक्ति, भक्ति और पराक्रम का वर्णन अनेक स्थानों पर मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी यह अद्भुत कथा सुनी है कि हनुमान जी की पूंछ स्वयं माता पार्वती का स्वरूप थी?

लोक परंपराओं में एक अत्यंत रोचक कथा प्रचलित है,(उम्मीद का दिया) जिसके अनुसार भगवान शिव ने स्वयं रावण को यह रहस्य बताया था कि हनुमान कोई साधारण वानर नहीं, बल्कि उनके रुद्रावतार हैं और उनकी पूंछ में आदिशक्ति माता पार्वती का निवास था। इसी कारण लंका दहन केवल अग्नि का प्रभाव नहीं, बल्कि दिव्य शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

हालाँकि इस कथा का उल्लेख वाल्मीकि रामायण में स्पष्ट रूप से नहीं मिलता, लेकिन कई लोककथाओं और भक्तिमार्ग की परंपराओं में इसे श्रद्धा के साथ सुनाया जाता है। आइए जानते हैं इस कथा का आध्यात्मिक रहस्य और इससे मिलने वाली गहरी शिक्षा।


क्या यह कथा शास्त्रों में मिलती है?

सबसे पहले यह समझना आवश्यक है कि यह कथा लोक परंपराओं और भक्तिमार्ग में प्रचलित है। वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस या प्रमुख पुराणों में इसका स्पष्ट वर्णन उपलब्ध नहीं है। इसलिए इसे एक आध्यात्मिक लोककथा के रूप में ही पढ़ना और समझना चाहिए।


कथा 

एक समय की बात है। रावण भगवान शिव का परम भक्त था। उसे महादेव से ऐसा वरदान प्राप्त था कि वह जब चाहे कैलाश पहुँचकर उनके दर्शन कर सकता था। प्रारंभ में उसका यह आगमन भक्ति से प्रेरित था, किंतु धीरे-धीरे उसका अहंकार बढ़ने लगा। कैलाश पहुँचकर वह नंदी को परेशान करता, अपने बल का प्रदर्शन करता और अपने व्यवहार से माता पार्वती को असहज कर देता...

पार्वती जी ने शंकर जी से कहा - भगवन अपने इस भक्त को कैलाश आने से रोक दीजिए, वरना किसी दिन मैं इसे अग्नि में भस्म कर दूंगी। यह जब भी आता है, मैं बहुत असहज हो जाती हूँ। यह बात मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आप इसे समझा दीजिए, यह कैलाश में प्रवेश न करें। शिव जी जानते थे कि पार्वती सिर्फ उनके वरदान की मर्यादा रखने के लिए रावण को कुछ नहीं कहती हैं।

वह चुपचाप उठकर बाहर आकर देखते हैं। रावण नंदी को परेशान कर रहा है। शिव जी को देखते ही वह हाथ जोड़कर प्रणाम करता है। प्रणाम महादेव। आओ दशानन कैसे आना हुआ ?   मैं तो बस आप के दर्शन करने के लिए आ गया था महादेव।
अखिर महादेव ने उसे समझाना शुरू किया। देखो रावण तुम्हारा यहां आना पार्वती को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसलिए तुम यहां मत आया करो। महादेव यह आप कह रहे हैं। आप ही ने तो मुझे किसी भी समय आप के दर्शन के लिए कैलाश पर्वत पर आने का वरदान दिया है। और अब आप ही अपने वरदान को वापस ले रहे हैं। ऐसी बात नहीं है रावण। लेकिन तुम्हारे क्रिया कलापों से पार्वती परेशान रहती है और किसी दिन उसने तुम्हें श्राप दे दिया तो मैं भी कुछ नहीं कर पाऊंगा। इसलिए बेहतर यही है कि तुम यहां पर न आओ। फिर आप का वरदान तो मिथ्या हो गया महादेव।

मैं तुम्हें आज एक और वरदान देता हूं। तुम जब भी मुझे याद करोगे। मैं स्वयं ही तुम्हारे पास आ जाऊंगा। लेकिन तुम अब किसी भी परिस्थिति में कैलाश पर्वत पर मत आना।अब तुम यहां से जाओ, पार्वती तुमसे बहुत रुष्ट है। रावण चला जाता है।


हनुमान जी द्वारा लंका दहन 

समय बदलता है हनुमानजी रावण की स्वर्ण नगरी लंका को जला कर राख करके चले जाते हैं। और रावण उनका कुछ नहीं कर सकता है।

वह सोचते-सोचते परेशान हो जाता है कि आखिर उस हनुमान में इतनी शक्ति आई कहां से।

परेशान हो कर वह महल में ही स्थित शिव मंदिर में जाकर शिवजी की प्रार्थना आरम्भ करता है।

जटाटवीगलज्जल प्रवाहपावितस्थले।

गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजंगतुंगमालिकाम्‌।।

उसकी प्रार्थना से शिव प्रसन्न होकर प्रकट होते हैं। रावण अभिभूत हो कर उनके चरणों में गिर पड़ता है।

भगवान शिव ने रावण को क्या बताया?

जब रावण ने पूछा—

"प्रभु, यह हनुमान कौन हैं? उनकी पूंछ में ऐसी कौन-सी शक्ति थी जिसने मेरी स्वर्ण लंका को पलभर में भस्म कर दिया?"

तब भगवान शिव मुस्कुराए और बोले—

"हे दशानन, हनुमान कोई साधारण वानर नहीं हैं। वे मेरे रुद्रांश हैं।"

लोकमान्यता के अनुसार, शिव ने आगे कहा कि भगवान विष्णु जब श्रीराम रूप में अवतरित हुए, तब उन्होंने भी उनकी लीला में सहभागी बनने का संकल्प लिया। उसी दिव्य योजना के अंतर्गत उन्होंने हनुमान रूप धारण किया और आदिशक्ति पार्वती ने उनकी शक्ति स्वरूप साथ रहने का निश्चय किया।


हनुमान जी की पूंछ का रहस्य 

शिव जी मुस्कुराते हुए रावण की बात सुनते रहते हैं। और फिर बताते हैं कि रावण यह हनुमान(हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है?) और कोई नहीं मेरा ही रूद्र अवतार है।  विष्णु ने जब यह निश्चय किया कि वे पृथ्वी पर अवतार लेंगे और माता लक्ष्मी भी साथ ही अवतरित होंगी। तो मेरी इच्छा हुई कि मैं भी उनकी लीलाओं का साक्षी बनूं। और जब मैंने अपना यह निश्चय पार्वती को बताया तो वह हठ कर बैठी कि मैं भी साथ ही रहूंगी। लेकिन यह समझ नहीं आया कि उसे इस लीला में किस तरह भागीदार बनाया जाए।
तब सभी देवताओं ने मिलकर मुझे यह मार्ग बताया। आप तो बंदर बन जाइये और शक्ति स्वरूपा पार्वती देवी आपकी पूंछ के रूप में आपके साथ रहे, तभी आप दोनों साथ रह सकते हैं। और उसी अनुरूप मैंने हनुमान के रूप में जन्म लेकर राम जी की सेवा का व्रत रख लिया और शक्ति रूपा पार्वती ने पूंछ के रूप में और उसी सेवा के फल स्वरूप तुम्हारी लंका का दहन किया।

रावण को बताया मोक्ष का रहस्य

अब सुनो रावण! तुम्हारे उद्धार का समय आ गया है। अतः श्री राम के हाथों तुम्हारा उद्धार होगा। मेरा परामर्श है कि तुम युद्ध के लिए सबसे अंत में प्रस्तुत होना। जिससे कि तुम्हारा समस्त राक्षस परिवार भगवान श्री राम के हाथों से मोक्ष को प्राप्त करें और तुम सभी का उद्धार हो जाए।
रावण को सारी परिस्थिति का ज्ञान होता है और उस अनुरूप वह युद्ध की तैयारी करता है और अपने पूरे परिवार को राम जी के समक्ष युद्ध के लिए पहले भेजता है और सबसे अंत में स्वयं मोक्ष को प्राप्त होता है।

इस कथा का आध्यात्मिक अर्थ(तोते ने संत का इशारा समझ लिया )

यदि इस कथा को प्रतीकात्मक रूप से समझें तो इसमें अत्यंत गहरा संदेश छिपा है।

  • हनुमान जी शिव के रुद्र स्वरूप हैं।
  • माता पार्वती आदिशक्ति का प्रतीक हैं।
  • जहाँ शिव और शक्ति साथ हों, वहाँ अधर्म टिक नहीं सकता।
  • लंका दहन केवल नगर का दहन नहीं, बल्कि अहंकार, अन्याय और अधर्म के अंत का प्रतीक है।

इस कथा से हमको यह सीख मिलती है कि -

 अहंकार चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसका अंत निश्चित है।

 भगवान अपने भक्तों की रक्षा अवश्य करते हैं।

 शिव और विष्णु में कोई भेद नहीं, दोनों एक ही परम तत्व के विभिन्न स्वरूप हैं।

 सेवा, विनम्रता और भक्ति ही सच्ची शक्ति है।


FAQ

क्या माता पार्वती वास्तव में हनुमान जी की पूंछ बनी थीं?

यह कथा लोक परंपराओं में प्रचलित है। प्रमुख रामायण ग्रंथों में इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता।

क्या हनुमान जी भगवान शिव के अवतार हैं?

हाँ। अनेक ग्रंथों और परंपराओं में हनुमान जी को भगवान शिव का रुद्रावतार माना गया है।

रावण शिवभक्त था?

हाँ। रावण भगवान शिव का महान भक्त था और उसने शिव तांडव स्तोत्र की रचना भी की थी।

लंका दहन का आध्यात्मिक अर्थ क्या है?

यह अधर्म, अहंकार और अन्याय के अंत का प्रतीक माना जाता है।


निष्कर्ष -

यह कथा केवल एक पौराणिक दन्त कथा नहीं है बल्कि भक्ति, विश्वास और अहंकार के विनाश की कथा है।  इसमें हम देखते है की विष्णु और शिव सब एक ही है और हनुमान जी की पूंछ जो माता पार्वती मानी जाती है ये बताती  कि नर और नारी दोनों एक सामान है जैसे एक बन्दर पूंछ के बिना अधूरा होता है, उसी प्रकार एक आदमी महिला के बिना अधूरा होता है इसलिए भगवान शिव को अर्धनारीस्वर भी बोला जाता हैा अहंकार किसी का भी हो रहता, और बिना कारन चाहे जानवर हो या इंसान किसी को सतना अच्छी बात नहीं होती।  



इनको भी पढ़िए और ज्ञान बढ़ाइये 

हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है?

तोते ने संत का इशारा समझ लिया |

उम्मीद का दिया

गर्मी से बचने के 8 आसान उपाय 


 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

THANK YOU

Important

क्या माता पार्वती हनुमान जी की पूंछ बनी थीं? जानिए रावण, भगवान शिव और हनुमान जी से जुड़ी अद्भुत कथा

क्या माता पार्वती हनुमान जी की पूंछ बनी थीं? रामायण में हनुमान जी की शक्ति, भक्ति और पराक्रम का वर्णन अनेक स्थानों पर मिलता है। लेकिन क्या आ...