मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023

नवरात्रि का चौथा दिन माँ कूष्माण्डा की संपूर्ण कथा, विधि-विधान,पूजन का महत्व,रूप का वर्णन

 

जय माता दी 

नवरात्रि का चौथा दिन 

माँ कूष्माण्डा की संपूर्ण कथा


माँ कूष्माण्डा की संपूर्ण कथा

कूष्माण्डा माता की कथा


माँ दुर्गा के चौथे रूप का नाम कूष्माण्डा है। नवरात्र के चौथे दिन कूष्माण्डा देवी के स्वरूप की ही उपासना की जाती है। अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा अण्ड यानी ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इस देवी को कुष्मांडा नाम से अभिहित किया गया है। जब सृष्टि नहीं थी, चारों तरफ अंधकार ही अंधकार था, तब इसी देवी ने अपने ईषत्‌ हास्य से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसीलिए इसे सृष्टि की आदिस्वरूपा या आदिशक्ति कहा गया है।

इस देवी की आठ भुजाएं हैं, इसलिए अष्टभुजा कहलाईं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। इस देवी का वाहन सिंह है और इन्हें कुम्हड़े की बलि प्रिय है। संस्कृत में कुम्हड़े को कुष्मांड कहते हैं इसलिए इस देवी को कुष्मांडा कहा जाता है।

इस देवी का वास सूर्यमंडल के भीतर लोक में है। सूर्यलोक में रहने की शक्ति क्षमता केवल इन्हीं में है। इसीलिए इनके शरीर की कांति और प्रभा सूर्य की भांति ही दैदीप्यमान है। इनके ही तेज से दसों दिशाएं आलोकित हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में इन्हीं का तेज व्याप्त है।

विधि-विधान से माता कूष्माण्डा की पूजा करने पर भक्त को कम समय में ही कृपा का सूक्ष्म भाव अनुभव होने लगता है। अचंचल और पवित्र मन से नवरात्रि के चौथे दिन इस देवी की पूजा-आराधना करना चाहिए। इससे भक्तों के रोगों और शोकों का नाश होता है तथा उसे आयु, यश, बल और आरोग्य प्राप्त होता है। यह देवी आधियों-व्याधियों से मुक्त करती हैं और उसे सुख समृद्धि और उन्नति प्रदान करती हैं। अंततः इस देवी की उपासना में भक्तों को सदैव तत्पर रहना चाहिए।

दुर्गा सप्तशती के कवच में लिखा है

कुत्सित कूष्मा कूष्मा-त्रिविधतापयुत संसार,
स अण्डे मांसपेश्यामुदररूपायां यस्या सा कूष्मांडा।

अर्थात वह देवी जिनके उदर में त्रिविध तापयुक्त संसार स्थित है वह कूष्माण्डा हैं। देवी कूष्माण्डा इस चराचार जगत की अधिष्ठात्री हैं। जब सृष्टि की रचना नहीं हुई थी तब उस समय चारो ओर अंधकार था। देवी कुष्मांडा जिनका मुखमंड सैकड़ों सूर्य की प्रभा से प्रदिप्त है उस समय प्रकट हुई।

उनके मुख पर बिखरी मुस्कुराहट से सृष्टि की पलकें झपकनी शुरू हो गयी और जिस प्रकार फूल में अण्ड का जन्म होता है उसी प्रकार कुसुम अर्थात फूल के समान माता की हंसी से सृष्टि में ब्रह्मण्ड का जन्म हुआ। अतः यह देवी कूष्माण्डा के रूप में विख्यात हुई। इस देवी का निवास सूर्यमण्डल के मध्य में है और यह सूर्य मंडल को अपने संकेत से नियंत्रित रखती हैं।

माँ कूष्माण्डा के रूप का वर्णन :-

इस देवी की आठ भुजाएं हैं, इसलिए अष्टभुजा कहलाईं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। इस देवी का वाहन सिंह है और इन्हें कुम्हड़े की बलि प्रिय है।


प्रिय फूल - लाल वस्त्र, लाल रंग के फूल

प्रिय फल - नाशपाती 

भोग -  पंचफल और मालपुए


माँ कूष्माण्डा के पूजन का महत्व:-


माँ कुष्मांडा की पूजा से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। शास्त्रों के अनुसार कूष्मांडा की पूजा से ग्रहों के राजा सूर्य से उत्पन्न दोष दूर होते हैं। इसके साथ ही व्यापार, दांपत्य, धन और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। मां कूष्मांडा की साधना करने वालों को विभिन्न रोगों से भी मुक्ति मिलती है जिनमें नेत्र, केश, मस्तिष्क, हृदय, मेरुदंड, उदर, रक्त, पित्त और अस्थि से संबंधित अनेक रोग सम्मिलित हैं।



माता कूष्माण्डा का स्त्रोत्र :-

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदाऽस्तु मे॥


माँ कूष्माण्डा मंत्र :-

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। 

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।


माँ दुर्गा के कूष्माण्डा स्वरूप की पूजा विधि :-

सर्वप्रथम कलश और उस में उपस्थित देवी देवता की पूजा करनी चाहिए। तत्पश्चात माता के साथ अन्य देवी देवताओं की पूजा करनी चाहिए, इनकी पूजा के पश्चात देवी कूष्माण्डा की पूजा करनी चाहिए। पूजा की विधि शुरू करने से पूर्व हाथों में फूल लेकर देवी को प्रणाम करना चाहिए।

इसके बाद व्रत, पूजन का संकल्प लें और वैदिक एवं सप्तशती मंत्रों द्वारा मां कूष्माण्डा सहित समस्त स्थापित देवताओं की षोडशोपचार पूजा करें। इसमें आवाहन, आसन, पाद्य, अध्र्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, सौभाग्य सूत्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दुर्वा, बिल्वपत्र, आभूषण, पुष्प-हार, सुगंधित द्रव्य, धूप-दीप, नैवेद्य, फल, पान, दक्षिणा, आरती, प्रदक्षिणा, मंत्र पुष्पांजलि आदि करें। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर पूजन संपन्न करें।

कूष्माण्डा पूजा विधि इस दिन भी आप सबसे पहले कलश और उसमें उपस्थित देवी-देवता की पूजा करें। फिर देवी की प्रतिमा के दोनों तरफ विराजमान देवी-देवताओं की पूजा करें। इनकी पूजा के पश्चात देवी कूष्‍मांडा की पूजा करें। पूजा की विधि शुरू करने से पहले हाथों में फूल लेकर देवी को प्रणाम कर इस मंत्र ‘सुरासम्पूर्णकलशं रूधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्‍मांडा शुभदास्तु मे।’ का ध्यान करें। इसके बाद शप्‍तशती मंत्र, उपासना मंत्र, कवच और अंत में आरती करें। आरती करने के बाद देवी मां से क्षमा प्रार्थना करना न भूलें।


#नवरात्रि, #नवदुर्गा, #रामनवमी, #चैत्र, #चैत्रनवरात्रि, #कलश, #मुहूर्त, #माताकीसवारी, #कलशस्थापना, #माँदुर्गा, #जयमातादी, #भक्ति, #विधिविधान, #व्रत, #वासंतिकनवरात्रि , #ब्रह्ममुहूर्त, #कृपा, #उदयातिथि, #सुखशांति, #शुभमुहूर्त, #चैत्रशुक्लप्रतिपदा, #हवनसामग्री, #हिन्दूनववर्ष, #विक्रमसंवत, #शैलपुत्री, #ब्रह्मचारिणी, #चंद्रघंटा, #स्कंदमाता, #कात्यायनी, #कालरात्रि, #महागौरी, #सिद्धिदात्री, #कूष्माण्डा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

THANK YOU

Impotant

क्या होता है होलाष्टक ? होलाष्टक मे क्या करें क्या न करें ? होलाष्टक के वैज्ञानिक तर्क

  होलाष्टक फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होने वाले 8 दिनों की अवधि को कहते हैं, जो Holi से पहले आती है।  यह अवधि होलिका दहन से...