मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023

नवरात्रि का तीसरा दिन माँ चन्द्रघण्टा की संपूर्ण कथा मां चंद्रघंटा ने महिषासुर का कैसे किया वध?

 

जय माता दी 

नवरात्रि का तीसरा दिन 

माँ चन्द्रघण्टा की संपूर्ण कथा 

माँ चन्द्रघण्टा की संपूर्ण कथा


नवरात्रि की तीसरी शक्ति विश्व भर में माँ चंद्रघंटा के रूप में जानी जाती है। नवरात्रि के तीसरे दिन इनकी पूजा का बहुत अधिक महत्व है। आदिशक्ति का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी माना गया है।


माँ चन्द्रघंटा के रूप का वर्णन 


इन्हें माँ भगवती चंद्रघंटा के नाम से भी पूजा जाता है। देवी का यह रूप बेहद मनमोहक है। परम शांतिदायक और कल्याणकारी देवी चंद्रघंटा का शरीर स्वर्ण के समान उज्जवल है।देवी के इस स्वरूप का वाहन सिंह है और इनके दस हाथ हैं जो की अलग अलग प्रकार के अस्त्र-शस्त्र से सुशोभित हैं। कहा जाता है कि माता के सिर पर अर्ध चंद्रमा मंदिर के घंटे के आकार में सुशोभित हो रहा जिसके कारण देवी का नाम चन्द्रघंटा हो गया है।सिंह पर सवार मां चंद्रघंटा का रूप युद्ध के लिए उद्धत दिखता है और उनके घंटे की प्रचंड ध्वनि से असुर और राक्षस भयभीत रहते हैं।


माँ चंद्रघंटा की कथा 


पौराणिक कथा के मुताबिक, माता दुर्गा ने मां चंद्रघंटा का अवतार तब लिया था जब दैत्यों का आतंक बढ़ने लगा था। उस समय महिषासुर का भयंकर युद्ध देवताओं से चल रहा था। महिषासुर देवराज इंद्र का सिंहासन प्राप्त करना चाहता था। वह स्वर्ग लोक पर राज करने की इच्छा पूरी करने के लिए यह युद्ध कर रहा था। जब देवताओं को उसकी इस इच्छा का पता चला तो वे परेशान हो गए और भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के सामने पहुंचे। 

ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने देवताओं की बात सुन क्रोध प्रकट किया और क्रोध आने पर उन तीनों के मुख से ऊर्जा निकली। यह ऊर्जा दसों दिशाओं में व्याप्त होने लगी। तभी वहां एक कन्या उत्पन्न हुई।

 तब शंकर भगवान ने देवी को अपना त्रिशूल भेंट किया। भगवान विष्णु ने भी उनको चक्र प्रदान किया। इसी तरह से सभी देवता ने माता को अस्त्र-शस्त्र देकर सजा दिया। इंद्र ने भी अपना वज्र एवं ऐरावत हाथी माता को भेंट किया। सूर्य ने अपना तेज, तलवार और सवारी के लिए शेर प्रदान किया। तब देवी सभी शास्त्रों को लेकर महिषासुर से युद्ध करने के लिए युद्ध भूमि में आ गई। उनका यह विशाल का रूप देखकर महिषासुर भय से कांप उठा। तब महिषासुर ने अपनी सेना को मां चंद्रघंटा के पर हमला करने को कहा। कथा के अनुसार जैसी ही देवी की नज़र राक्षस राज महिषासुर पर पड़ी उन्होंने एक ही झटके में उसका संहार कर दिया।और देवी ने अपने अस्त्र-शस्त्र से असुरों की सेनाओं को पल भर में नष्ट कर दिया। इस तरह से मां चंद्रघंटा ने असुरों का वध करके देवताओं को अभयदान देते हुए अंतर्ध्यान हो गई।

 प्रिय फूल - शंखपुष्पी के फूल

प्रिय फल - केला 

भोग - दूध या दूध से बनी मिठाई खीर का भोग


माँ चंद्रघंटा कवच:-

रहस्यं श्रुणु वक्ष्यामि शैवेशी कमलानने।

श्री चन्द्रघन्टास्य कवचं सर्वसिध्दिदायकम्॥

बिना न्यासं बिना विनियोगं बिना शापोध्दा बिना होमं।

स्नानं शौचादि नास्ति श्रध्दामात्रेण सिध्दिदाम॥

कुशिष्याम कुटिलाय वंचकाय निन्दकाय च न दातव्यं न दातव्यं न दातव्यं कदाचितम्॥


माँ चंद्रघंटा मंत्र:-


या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

माँ चन्द्रघंटा स्तोत्र :-


पिण्डज प्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यम् चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥


माँ चंद्रघंटा की पूजा से होने वाले लाभ

  नवरात्र के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा करने से साधक के समस्त पाप और बाधाओं का नाश होता है। माँ का यह रूप सुख-शांति प्रदान करने वाला है, तथा इनकी साधना करने से साधक को सभी तरह के रोग और दोषों से मुक्ति मिलती है। 

माता चंद्रघंटा की पूजा से शुक्र ग्रह की पीड़ा दूर होती है। माता चंद्रघटा के आशीर्वाद से वैवाहिक जीवन की समस्या दूर हो जाती है। वहीं शुक्र ग्रह को ज्योतिष में विलासिता का ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह की पीड़ा दूर होने पर जीवन में प्रेम, आर्थिक लाभ और उन्नति प्राप्त होती है।



माता चन्द्रघंटा की पूजा कैसे करें ?


नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा से पहले स्नान करके शुद्ध उज्ज्वल कपड़े पहनें।
– माता चंद्रघंटा के चित्र या मूर्ति को पूजा चौकी के पास स्थापित करें।
– माता चंद्रघंटा का आह्वान करें।
– माता को फल, फूल के दिव्य सुंगधित चीजें अर्पित करें।
– चंद्रघंटा की पूजा में खीर और शहद के भोग का विशेष महत्व है।
– माता चंद्रघंटा के मंत्रों का कम से कम 108 बार पाठ जरूर करें।

 
माँ चंद्रघंटा की आरती

जय माँ चन्द्रघंटा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे काम॥
चन्द्र समाज तू शीतल दाती।
चन्द्र तेज किरणों में समाती॥
क्रोध को शांत बनाने वाली।
मीठे बोल सिखाने वाली॥
मन की मालक मन भाती हो।
चंद्रघंटा तुम वर दाती हो॥
सुन्दर भाव को लाने वाली।
हर संकट में बचाने वाली॥
हर बुधवार को तुझे ध्याये।
श्रद्दा सहित तो विनय सुनाए॥
मूर्ति चन्द्र आकार बनाए।
शीश झुका कहे मन की बाता॥
पूर्ण आस करो जगत दाता।
कांचीपुर स्थान तुम्हारा॥
कर्नाटिका में मान तुम्हारा।
नाम तेरा रटू महारानी॥
भक्त की रक्षा करो भवानी।


 माँ दुर्गा की आरती :-

जय अंबे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ॥ ॐ जय…

मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको ॥ ॐ जय…

कनक समान कलेवर, रक्तांबर राजै ।
रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै ॥ ॐ जय…

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी ।
सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी ॥ ॐ जय…

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत सम ज्योती ॥ ॐ जय…

शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती ॥ॐ जय…

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे ।
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भय दूर करे ॥ॐ जय…

ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी ।
आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी ॥ॐ जय…

चौंसठ योगिनी गावत, नृत्य करत भैंरू ।
बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू ॥ॐ जय…

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता ।
भक्तन की दुख हरता, सुख संपति करता ॥ॐ जय…

भुजा चार अति शोभित, वरमुद्रा धारी ।
>मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ॥ॐ जय…

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती ।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योती ॥ॐ जय…

श्री अंबेजी की आरति, जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपति पावे ॥ॐ जय…

#नवरात्रि, #नवदुर्गा, #रामनवमी, #चैत्र, #चैत्रनवरात्रि, #कलश, #मुहूर्त, #माताकीसवारी, #कलशस्थापना, #माँदुर्गा, #जयमातादी, #भक्ति, #विधिविधान, #व्रत, #वासंतिकनवरात्रि , #ब्रह्ममुहूर्त, #कृपा, #उदयातिथि, #सुखशांति, #शुभमुहूर्त, #चैत्रशुक्लप्रतिपदा, #हवनसामग्री, #हिन्दूनववर्ष, #विक्रमसंवत, #शैलपुत्री, #ब्रह्मचारिणी, #चंद्रघंटा, #स्कंदमाता, #कात्यायनी, #कालरात्रि, #महागौरी, #सिद्धिदात्री, #कूष्माण्डा 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

THANK YOU

Impotant

क्या होता है होलाष्टक ? होलाष्टक मे क्या करें क्या न करें ? होलाष्टक के वैज्ञानिक तर्क

  होलाष्टक फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होने वाले 8 दिनों की अवधि को कहते हैं, जो Holi से पहले आती है।  यह अवधि होलिका दहन से...