जय श्री राम
श्री रामचरितमानस की सिद्ध दोहा और चोपाई
प्रेम मगन कौसल्या निसि दिन जात न जान|
सुत सनेह बस माता बालचरित कर गान||
अर्थात -
प्रेम में मग्न कौसल्या रात और दिन का बीतना नहीं जानती थीं। पुत्र के स्नेहवश माता उनके बालचरित्रों का गान किया करतीं |
पुत्र प्राप्ति के लिए लोग क्या क्या नहीं करते|हर मंदिर, मस्जिद, दरगाह, पवित्र नदी आदि मै जाके माथा टेकते है और पुत्र प्राप्ति या संतान के लिए प्रार्थना करते है लेकिन, पूर्वजन्म के संचित कर्मों के कारण मानव को सांसारिक परिवेश में संतान अभाव का कष्टभोगना पड़ता है जो प्रभु की कृपा व प्रभु साधना के द्वारा सुखानुभूति में परिवर्तित हो जाता है। जिसके लिये दम्पत्ति को प्रभु-साधना में ध्यान लगाना चाहिये क्योंकि प्रभु साधना के माध्यम से पूर्व जन्म के संचित पाप नष्ट हो जाते हैं और तात्कालिक-जीवन में अभावमय भाव की उपलब्धि के कारण सुखानुभूति होने लगती है। दाम्पत्य जीवन में पुत्र का अभाव बहुत निराशा का भाव होता है। भगवान की सकाम साधना करने के फलस्वरूप उनको पुत्ररत्न की प्राप्ति या संतान प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ जो उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि का लक्ष्य रहा है। उपर्युक्त दोहा संतानहीनो के वरदान सिद्ध हुआ है जिन्होंने पवित्र और सच्चे मन से राम जी का ध्यान करके यह प्रयोग किया है यह कोई तंत्र मंत्र या टोटका नहीं है ये भक्ति है हनुमान जी और राम जी के प्रति |
इस चौपाई का प्रयोग कब और कहाँ और कैसे करें ----
संतान प्राप्ति के अचूक उपाय
पुत्र प्राप्ति के लिये
संतानहीनो के लिए वरदान ये उपाय
# जो दम्पत्ति संतान अभाव से पीडि़त है वे नियमित रूप से प्रात:काल में स्नानादि के बाद भगवान राम जी की विधि विधान से पूजा करके निम्र चौपाई का पाठ या जाप एक सौ आठ बार नियमित रूप से नौ माह तक करें। भगवान राम और माता कौशल्या की कृपा से फल की प्राप्ति होगी। आपके घर मै बच्चों किलकारी गूंजेगी | वो खुशियां आयेंगी जिनसे आप अभी तक वंचित थे |
रामायण का महाज्ञानः मुसीबत के समय इन चौपाइयों को परखना चाहिए
{रामचरितमानस की चौपाइयों में ऐसी क्षमता है कि इन चौपाइयों के जप से ही मनुष्य बड़े-से-बड़े संकट में भी मुक्त हो जाता है। इन मंत्रो का जीवन में प्रयोग अवश्य करे प्रभु श्रीराम आप के जीवन को सुखमय बना देगे।। }
स्मरण करने योग्य बात
जय श्री राम भक्तों आपका प्रभु श्री राम, माता सीता, हनुमान जी, तुलसीदास जी, श्री रामचरितमानस और स्वयं मै पक्का विस्वास होना चाहिए|क्योकि जितना ज्यादा आपका विश्वास होगा उतनी जल्दी आपकी इच्छा होगी |और आपके सारे काम सफल होंगे |
यदि आपकी विपदा या परेशानी समाप्त हो जाती है, राम जी कृपा से,तो आप मंदिर या अपने घर के मंदिरजाके, उनका पूजन करके ,उनको भोग लगाके,उनका आभार जरूर व्यक्त करें और उनको इस समस्या से निकलने के लिए प्रभु को धन्यवाद जरूर दें |
नोट - यह प्रयोग आजमाया हुआ है
कृपा करके पूर्ण विस्वास के साथ करके देखें
सफलता निश्चित मिलेगी
अपने प्रभु मै विश्वास रखें
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
THANK YOU