जय श्री राम
श्री रामचरितमानस की सिद्ध दोहा और चोपाई
श्री सीताराम के दर्शन के लिये
नील सरोरुह नील मनि नील नीलधर श्याम .
लाजहि तन सोभा निरखि कोटि कोटि सत काम ॥
अर्थात -
भगवान के नीले कमल, नीलमणि और नीले (जलयुक्त) मेघ के समान (कोमल, प्रकाशमय और सरस) श्यामवर्ण शरीर की शोभा देखकर करोड़ों कामदेव भी लजा जाते हैं
श्रीजानकीजी के दर्शन के लिये
जनकसुता जग जननि जानकी। अतिसय प्रिय करुनानिधान की॥
ताके जुग पद कमल मनावउँ। जासु कृपाँ निरमल मति पावउँ॥
अर्थात -
राजा जनक की पुत्री, जगत् की माता और करुणा निधान श्री रामचन्द्रजी की प्रियतमा श्री जानकीजी के दोनों चरण कमलों को मैं मनाता हूँ, जिनकी कृपा से निर्मल बुद्धि पाऊँ|
जो भगवान रघुनाथ (भगवान राम) की प्रशंसा करता है। यह दोहा कहता है कि वह व्यक्ति, चाहे वह पुरुष हो या महिला, जिन्होंने भगवान रघुनाथ का नाम सुना है, वे सभी अपनी सभी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। यह भगवान रघुनाथ की अद्वितीय शक्तियों और करुणा को प्रकट करता है।
इस दोहा /चौपाई का प्रयोग कब और कहाँ और कैसे करें ----
जय श्री राम भक्तों श्री जानकी जी या श्री सीताराम जी के दर्शन के लिए उपर्युक्त दोनों दोहे /चोपाई गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्री रामचरितमानस मे लिखें हैं | यह चौपाइयां अपने आप मे स्वयं सिद्ध है | इनके बोलने मात्र से ये अपना प्रभाव शुरू कर देती है | सीताराम जी के दर्शन की प्रवल अभिलाषा है तो आपको इन दोहा चौपाइयों का निरंतर स्मरण करते रहना चाहिए | जब समय मिले तब करना चाहिए | इसके लिए कुछ ऐसा जरुरी नहीं है कि कुछ बिशेष प्रबंध करना है | बस निरंतर राम जी का ध्यान करते हुए जब समय करिये | बहुत जल्द आपको हनुमान जी की कृपा से आपको दर्शन होंगे माता सीता और प्रभु राम जी के |
स्मरण करने योग्य बात
जय श्री राम भक्तों आपका प्रभु श्री राम, माता सीता, हनुमान जी, तुलसीदास जी, श्री रामचरितमानस और स्वयं मै पक्का विस्वास होना चाहिए | क्योकि जितना ज्यादा आपका विश्वास होगा उतनी जल्दी आपकी इच्छा होगी | और आपके सारे काम सफल होंगे | यदि आपकी विपदा या परेशानी समाप्त हो जाती है, राम जी कृपा से, तो आप मंदिर या अपने घर के मंदिर जाके, उनका पूजन करके ,उनको भोग लगाके,उनका आभार जरूर व्यक्त करें और उनको इस समस्या से निकलने के लिए प्रभु को धन्यवाद जरूर दें |
रामायण का महाज्ञानः मुसीबत के समय इन चौपाइयों को परखना चाहिए
रामचरितमानस की चौपाइयों में ऐसी क्षमता है कि इन चौपाइयों के जप से ही मनुष्य बड़े-से-बड़े संकट में भी मुक्त हो जाता है। इन मंत्रो का जीवन में प्रयोग अवश्य करे प्रभु श्रीराम आप के जीवन को सुखमय बना देगे।।
जय श्री राम भक्तों आपका प्रभु श्री राम, माता सीता, हनुमान जी, तुलसीदास जी, श्री रामचरितमानस और स्वयं मै पक्का विस्वास होना चाहिए | क्योकि जितना ज्यादा आपका विश्वास होगा उतनी जल्दी आपकी इच्छा होगी | और आपके सारे काम सफल होंगे |
यदि आपकी विपदा या परेशानी समाप्त हो जाती है, राम जी कृपा से, तो आप मंदिर या अपने घर के मंदिर जाके, उनका पूजन करके ,उनको भोग लगाके,उनका आभार जरूर व्यक्त करें और उनको इस समस्या से निकलने के लिए प्रभु को धन्यवाद जरूर दें |
रामायण का महाज्ञानः मुसीबत के समय इन चौपाइयों को परखना चाहिए
रामचरितमानस की चौपाइयों में ऐसी क्षमता है कि इन चौपाइयों के जप से ही मनुष्य बड़े-से-बड़े संकट में भी मुक्त हो जाता है। इन मंत्रो का जीवन में प्रयोग अवश्य करे प्रभु श्रीराम आप के जीवन को सुखमय बना देगे।।
नोट - यह प्रयोग आजमाया हुआ है
कृपा करके पूर्ण विस्वास के साथ करके देखें
सफलता निश्चित मिलेगी
अपने प्रभु मै विश्वास रखें
सफलता निश्चित मिलेगी
अपने प्रभु मै विश्वास रखें
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
THANK YOU