जय श्री राम
श्री रामचरितमानस की सिद्ध दोहा और चोपाई
अनुचित बहुत कहहूँ अज्ञाता | क्षमहुँ क्षमा मन्दिर दोऊ भ्राता ||
अर्थात -
आपकी जय हो। मैंने अनजाने में आपको बहुत-से अनुचित वचन कहे। हे क्षमा के मंदिर दोनों भाई! मुझे क्षमा कीजिए।
उपर्युक्त चोपाई को भगवन परशुराम ने प्रभु श्री राम जी को सीता स्वयंवर मै बोली थी | क्योकि उनको बाद मै ज्ञात हो गया था की राम जी ही श्री हरि है इसके उपरान्त इस चोपाई को बोलते हुए उन्होंने प्रभु श्री क्षमा मांगी और करुणा के सागर प्रभु श्री राम ने उनको क्षमा कर दिया था |
रामचरितमानस की चौपाइयों में ऐसी क्षमता है कि इन चौपाइयों के जप से ही मनुष्य बड़े-से-बड़े संकट में भी मुक्त हो जाता है। इन मंत्रो का जीवन में प्रयोग अवश्य करे प्रभु श्रीराम आप के जीवन को सुखमय बना देगे।।
इस चौपाई का प्रयोग कब और कहाँ और कैसे करें ----
क्षमा माँगने के लिए:-
प्रिय भक्तों,इस चोपाई को बोलकर आप किसी से भी क्षमा मांग सकते है | आपसे अनजाने मै कोई अपराध हो गया हो और अपनी गलती एहसास होने पर जिससे क्षमा मांगनी है वो नहीं मिल सकता या आप उसके पास नहीं पहुंच पा रहे है तो उसका (जिससे क्षमा मांगनी है) का नाम लेकर प्रभु स्मरण करके इस चोपाई को बोल दिया कीजिये जब भी आपको लगे बोल दीजिये | इससे आपको क्षमा एहसास होगा और मन हल्का होगा | लगेगा की आपको क्षमा मिल गई है |क्षमा माँगने के लिए ये अनजाने मै कि गई गलती के लिए होता है ऐसा नहीं की जानबूझके गलती करो और प्रभु से क्षमा मांगते रहो|
स्मरण करने योग्य बात :-
जय श्री राम भक्तों आपका प्रभु श्री राम, माता सीता, हनुमान जी, तुलसीदास जी, श्री रामचरितमानस और स्वयं मै पक्का विस्वास होना चाहिए | क्योकि जितना ज्यादा आपका विश्वास होगा उतनी जल्दी आपकी इच्छा होगी | और आपके सारे काम सफल होंगे |
यदि आपकी विपदा या परेशानी समाप्त हो जाती है, राम जी कृपा से, तो आप मंदिर या अपने घर के मंदिर जाके, उनका पूजन करके ,उनको भोग लगाके,उनका आभार जरूर व्यक्त करें और उनको इस समस्या से निकलने के लिए प्रभु को धन्यवाद जरूर दें |
रामायण का महाज्ञानः मुसीबत के समय इन चौपाइयों को परखना चाहिए
{रामचरितमानस की चौपाइयों में ऐसी क्षमता है कि इन चौपाइयों के जप से ही मनुष्य बड़े-से-बड़े संकट में भी मुक्त हो जाता है। इन मंत्रो का जीवन में प्रयोग अवश्य करे प्रभु श्रीराम आप के जीवन को सुखमय बना देगे।। }
नोट - यह प्रयोग आजमाया हुआ है
कृपा करके पूर्ण विस्वास के साथ करके देखें सफलता निश्चित मिलेगी
अपने प्रभु मै विश्वास रखें
"जय जय श्री राम"
आशा है उपरोक्त लेख आपको पसंद आया हो अपने सुझाव तथा विचार कमेंट बॉक्स में लिखें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
THANK YOU