गुरुवार, 18 जनवरी 2024

खाने से भी बदलती है किस्‍मत,यकीन न हो ... ज्योतिष के अनुसार किस दिन क्या खायें

 


हर दिन की शुरुआत 7 दिनों मे से ही किसी एक दिन से होती है | तो क्यों न हम अपने हर दिन को शुभ सार्थक, तेज बनायें | यदि हम ज्योतिष के अनुसार दिन की शुरुआत करते है तो निश्चय ही मानलें कि आपका कोई भी काम न तो कभी रुकेगा न ही कभी ख़राब होगा | तो आइये जानते है कि किस दिन क्या खाएं क्या पहने कोन सा दिन किस देवता के लिए समर्पित है ----

 ज्योतिष अनुसार यदि हम दिन के हिसाब से भोजन करें तो ऐसा करके ग्रहों को मजबूत किया जा सकता है,और जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता हैं।


सोमवार - नए सप्ताह की शुरुआत इस दिन से होती है। भगवान शिव का यह प्रिय दिन है। इस दिन अपने खाने में सफेद चीजों को शामिल कर सकते हैं। जैसे दूध, चावल, चीनी से बनी खीर इस दिन खाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे चंद्रमा मजबूत होता है।


मंगलवार - भगवान हनुमान का यह प्रिय दिन है। इस दिन लाल वस्तुओं का सेवन करना और साथ ही दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन मसूर की दाल, गुड़, अनार, जौ शहद और(गुड़ घी गेहूं के आटा)का रोट सेवन करना चाहिए। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है।


बुधवार - गणेश और दुर्गा की अराधना का यह शुभ दिन है। इस दिन बुध को मजबूत करने के लिए हरी सब्जियों,हरा मूंग,तुलसी का सेवन करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो जाएगा।


गुरुवार - गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन चने की दाल बेसन का हलवा,केसर,हल्दी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।


शुक्रवार - सुख और समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन त्रिफला, दाल चीनी, मिश्री, मूली, सफेद शलजम, खीर का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी।


शनिवार - शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनिवार को तिल, उड़द की दाल, काली मिर्च, लौंग, तेजपत्ता, काले नमक का खाने में प्रयोग करना चाहिए।



रविवार
 
- सूर्य के शुभ प्रभाव के लिए इस दिन बिना नमक का भोजन करना चाहिए,रोटी और गुड़ मिलाकर सेवन करने से सूर्य मजबूत होता है।

क्या आपको पता है ? ज्योतिष के अनुसार किस दिन क्या खायें 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

THANK YOU

Impotant

रोचक कहानी संपत्ति बड़ी या संस्कार

       दक्षिण भारत में एक महान सन्त हुए तिरुवल्लुवर। वे अपने प्रवचनों से लोगों की समस्याओं का समाधान करते थे। इसलिए उन्हें सुनने के लिए दूर-...