बुधवार, 13 दिसंबर 2023

स्वयं सिद्ध गणपति जी के 12 नामों के जाप से घर मे आता है धन वैभव, रिद्धि सिद्धि, सुख समृद्धि

 

भगवान गणेश के इन बारह नामों की जप महिमा 

गणपति जी के 12 नाम



प्रथमं वक्रतुण्ड च एकदन्तं द्वितीयकम्, तृतीयं कृष्णपिड्गाक्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम्।।

लम्बोदरं पंचमं च षष्ठं विकटमेव च, सप्तमं विघ्नराजेन्द्रं धूम्रवर्ण तथाष्टमम्।।

नवमं भालचन्द्रं च दशमं तु विनायकम्, एकादशं गणपतिं द्वादर्श तु गजाननम्।।

द्वादशैतानि नामानि त्रिसंध्यं यः पठेन्नरः, न च विध्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं परम्।।


जो मनुष्य प्रतिदिन भगवान गणेश के इन बारह नामों का जप करता है, उसके सभी विघ्न (परेशानियां) खत्म हो जाती हैं। 

ॐ श्री वक्रतुुण्डाये नमः

ॐ श्री  एकदन्ताये नमः 

ॐ श्री  कृष्णपिड्गाक्षाये नमः   

ॐ श्री  गजवक्तव्याये नमः 

ॐ श्री लम्बोदराये नमः  

ॐ श्री विकटमेवाये नमः  

ॐ श्री  विघ्नराजेन्द्राये नमः   

ॐ श्री धूमवर्णाये नमः 

ॐ श्री भालचन्द्राये नमः   

ॐ श्री विनयकाये नमः  

ॐ श्री गणपतये नमः   

ॐ श्री गजाजनाये नमः  


श्लोक

विद्यार्थी लभते विद्यां, धनार्थी लभते धनम्।

पुत्रार्थी लभते पुत्रान्, मोक्षार्थी लभते गतिम्।।


अर्थात: भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से विद्या चाहने वाले को विद्या, धन चाहने वाले को धन, पुत्र चाहने वाले को पुत्र और मोक्ष की इच्छा रखने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।


1. विद्या की प्राप्ति

भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है। अच्छी बुद्धि और विद्या के लिए श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रीगणेश-अंक के अनुसार, जिस भी मनुष्य को अच्छी विद्या पाने की इच्छा हो, उसे भगवान गणेश के इन 12 नामों का पाठ करना चाहिए। नियमित रूप से इनका जप करने से भगवान गणेश की कृपा हमेशा बनी रहती है और मनुष्य की हर मनोकामना पूरी होती है।


2. धन की प्राप्ति

भगवान गणेश को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिस भी मनुष्य को धन-संपत्ति पाने की इच्छा हो, उसे पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से घर से दरिद्रता कम होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।


3. संतान की प्राप्ति

भगवान गणेश के इन बारह नामों को चमत्कारी माना जाता है। इनके जप से मनुष्य की हर मनोकामना जरूर ही पूरी होती है। संतान चाहने वाले दंपत्ति को रोज सुबह और शाम इनका पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी संतान पाने की इच्छा पूरी होती है।


4. मोक्ष की प्राप्ति

भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते है। किसी भी काम की शुरुआत में सबसे पहले उनका पूजन किया जाता है। भगवान गणेश की आराधना करने से मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिलती हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से मनुष्य को धरती पर ही स्वर्ग के समान सुख मिलते है।


क्या होता है भगवन गणेश के १२ नामों को प्रतिदिन लेने से --- 

प्रतिदिन गणेश जी के इन 12 नामों को लेने से होते है चमत्कार 

स्वयं सिद्ध है ये गणपति जी के 12 नाम 

प्रतिदिन इन 12 नामों के जाप से घर मे आता है धन वैभव , रिद्धि सिद्धि ,सुख समृद्धि

भगवान गणेश के इन 12 नामों की जप महिमा 

रोज़ इन १२ नामो के जप से मिट जाते है दुःख दर्द 

भाग्य खोलने के लिए प्रतिदिन करें इन १२ नामों जप 

देखें चमत्कार ३० दिनों मे इन नामों को रोज़ लेकर 

जानियें गणपति जी के 12 नामों की महिमा 

गणेश जी के 12 अवतारों के बारे मे जानिए 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

THANK YOU

Impotant

रोचक कहानी संपत्ति बड़ी या संस्कार

       दक्षिण भारत में एक महान सन्त हुए तिरुवल्लुवर। वे अपने प्रवचनों से लोगों की समस्याओं का समाधान करते थे। इसलिए उन्हें सुनने के लिए दूर-...