बुधवार, 6 दिसंबर 2023

धन , ऐश्वर्य , प्रसिद्धी देने वाले भगवान् सूर्य देव के 12 नामों की प्रतिदिन जाप महिमा


सूर्यदेव के ये 12नाम



रविवार के दिन सूर्यदेव की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। जिस तरह से हम सभी को जल, वायु और पृथ्वी की जरूरत होती है ठीक उसी तरह जीवों को पुष्ट रहने और फलने-फूलने के लिए सूर्य की आवश्यकता होती है। सूर्य ऊर्जा का स्त्रोत है। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य को सृष्टि का देवता कहा जाता है। मान्यता है कि सूर्य देव जिससे प्रसन्न होते हैं उस पर सदा अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। आज के दिन अगर सूर्य भगवान की पूजा की जाए व्यक्ति को अपने जीवन में धन संपदा का सुख मिलता है। साथ ही मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।

कहते हैं जिसका सूर्य बलवान होता है उस पर सूर्य की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति सुबह के समय सूर्य को अर्घ्य देते हैं। साथ ही नमस्कार करते हैं। सूर्य एक मात्र ऐसे देव हैं जो प्रत्यक्ष हैं। इन्हें ऊर्जा प्रदान करने वाला देव माना जाता है। साथ ही कहा तो यह भी जाता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति धन,सुख,समृद्धि,ऐश्वर्य और संपन्नता प्राप्त करता है। सूर्यदेव की पूजा करते समय अगर उनके 12नामों का जाप किया जाए तो इससे सूर्यदेव प्रसन्न हो जाते हैं। 


सूर्य के इन 12 नामों का प्रतिदिन करें जाप:


1- ॐ सूर्याय नम:


2- ॐ मित्राय नम:


3- ॐ रवये नम:


4- ॐ भानवे नम:


5- ॐ खगाय नम:


6- ॐ पूष्णे नम:


7- ॐ हिरण्यगर्भाय नम:


8- ॐ मारीचाय नम:


9- ॐ आदित्याय नम:


10- ॐ सावित्रे नम:


11- ॐ अर्काय नम:


12- ॐ भास्कराय नम:


सूर्य देव के ये 12 नाम जो भी व्यक्ति प्रतिदिन लेता है उसके जीवन से दरिद्रता , शोक , बीमारी , गृहक्लेश ,कर्ज़ा आदि सब दूर हो जाते है | और उसके जीवन मे भगवन सूर्य देव जैसा तेज़ आ जाता है 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

THANK YOU

Impotant

बच्चों को संस्कारवान बनाये एक रोचक शिक्षाप्रद कहानी

सन्तोष मिश्रा जी के यहाँ पहला लड़का हुआ तो पत्नी ने कहा, "बच्चे को गुरुकुल में शिक्षा दिलवाते है, मैं सोच रही हूँ कि गुरुकुल में शिक्षा ...