जय माता दी
नवरात्रि का नौवाँ दिन
माँ सिद्धिदात्री की संपूर्ण कथा
माँ सिद्धिदात्री रूप का वर्णन :-
माँ सिद्धिदात्री की कथा
प्रिय फूल - चंपा या गुड़हल के फूल
प्रिय फल - संतरा
भोग - प्रिय भोग हलवा, पूड़ी ,चने और नारियल
माता सिद्धिदात्री का स्त्रोत्र :-
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि,
सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।
माँ सिद्धिदात्री मंत्र :-
या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
माँ दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा विधि
दुर्गा पूजा में इस तिथि को विशेष हवन किया जाता है। यह नौ दुर्गा का आखरी दिन भी होता है तो इस दिन माता सिद्धिदात्री के बाद अन्य देवताओं की भी पूजा की जाती है। सर्वप्रथम माता जी की चौकी पर सिद्धिदात्री माँ की तस्वीर या मूर्ति रख इनकी आरती और हवन किया जाता है। हवन करते वक्त सभी देवी दवताओं के नाम से हवि यानी अहुति देनी चाहिए।बाद में माता के नाम से अहुति देनी चाहिए। दुर्गा सप्तशती के सभी श्लोक मंत्र रूप हैं अत:सप्तशती के सभी श्लोक के साथ आहुति दी जा सकती है। देवी के बीज मंत्र “ऊँ ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमो नम:” से कम से कम 108 बार हवि दें। भगवान शंकर और ब्रह्मा जी की पूजा पश्चात अंत में इनके नाम से हवि देकर आरती करनी चाहिए। हवन में जो भी प्रसाद चढ़ाया है जाता है उसे समस्त लोगों में बांटना चाहिए।
मां सिद्धिदात्री की आरती
जय सिद्धिदात्री मां तू सिद्धि की दाता ।
तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता ।।
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि ।
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि ।।
कठिन काम सिद्ध करती हो तुम ।
जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम ।।
तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है ।
तू जगदंबे दाती तू सर्व सिद्धि है ।।
रविवार को तेरा सुमिरन करे जो ।
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो ।।
तू सब काज उसके करती है पूरे ।
कभी काम उसके रहे ना अधूरे ।।
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया ।
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया ।।
सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली ।
जो है तेरे दर का ही अंबे सवाली ।।
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा ।
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा ।।
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता ।
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता ।।
#नवरात्रि, #नवदुर्गा, #रामनवमी, #चैत्र, #चैत्रनवरात्रि, #कलश, #मुहूर्त, #माताकीसवारी, #कलशस्थापना, #माँदुर्गा, #जयमातादी, #भक्ति, #विधिविधान, #व्रत, #वासंतिकनवरात्रि , #ब्रह्ममुहूर्त, #कृपा, #उदयातिथि, #सुखशांति, #शुभमुहूर्त, #चैत्रशुक्लप्रतिपदा, #हवनसामग्री, #हिन्दूनववर्ष, #विक्रमसंवत, #शैलपुत्री, #ब्रह्मचारिणी, #चंद्रघंटा, #स्कंदमाता, #कात्यायनी, #कालरात्रि, #महागौरी, #सिद्धिदात्री, #कूष्माण्डा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
THANK YOU